होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  लघुशंका का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा
 
लघुशंका का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा
Updated: 3/13/2026 11:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

लघुशंका का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा
 - सिर और चेहरे पर टाइल्स से मारा; नौ दिन बाद तोड़ा दम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जूही थानाक्षेत्र के मिलेट्री कैंप में होली पर गली के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक के सिर पर ईंट पर ताबड़तोड़ वारकर लहुलूहान कर दिया। घटना के नौ दिन बाद चालक की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
जूही मिलेट्री कैंप कॉलोनी निवासी जीतू (25) ई-रिक्शा चालक था। बड़े भाई राजा ने बताया कि चार मार्च को होली पर इलाकाई निवासी फहीम गली में लघुशंका कर रहा था, जिस पर छोटे भाई गोलू ने विरोध किया। इस दौरान जीतू ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। तभी नशे में धुत फहीम और अंश गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। 
- घायल को हैलट में कराया था भर्ती
राजा ने बताया कि आरोपियों ने जीतू के सिर और चेहरे पर टाइल्स से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे जीतू लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। परिजन जीतू को नाज़ुक हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात जीतू ने दम तोड़ दिया।
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शेष बचे एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित संभाली। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि मृतक की बहन संजना की तहरीर पर आरोपी फहीम और अंश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों की प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 का हुआ समापन, बाजार से जुड़ने और डिजिटल लेन-देन अप
फरवरी माह की तुलना में मार्च में घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ी, घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ता न हो परेशान:डीएसओ
पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती
शहर में गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर सांसद ने लिया संज्ञान
पीएम किसान उत्सव दिवस पर 22वीं किश्त का प्रसारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :