पीएम किसान उत्सव दिवस पर 22वीं किश्त का प्रसारण
-किसानों को दी गई आधुनिक कृषि की जानकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | असम के गोवाहाटी में आयोजित “पीएम किसान उत्सव दिवस” के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की 22वीं किश्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद कानपुर नगर में विभिन्न स्तरों पर कराया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री सभागार, प्रसार निदेशालय स्थित चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में किया गया। वहीं विकास खण्ड स्तर पर सभी ब्लॉकों के सभागारों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवनों में अपरान्ह 5:00 बजे से 6:00 बजे तक कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. महक सिंह, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. वी.के. त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु त्रिवेदी एवं डॉ. जितेन्द्र ओझा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों तथा नई कृषि पद्धतियों की जानकारी दी।
विकास खण्ड स्तर पर भी विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। बिधनू में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी, सरसौल में ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर, पतारा में ब्लॉक प्रमुख कोमल सेंगर, घाटमपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी, भीतरगांव में खण्ड विकास अधिकारी शिवनरेश राजपूत, चौबेपुर में ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, शिवराजपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम बाजपेयी, बिल्हौर में ग्राम प्रधान कौशल किशोर तथा ककवन में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ राजपूत उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा सहित कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 260 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग कर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की |