समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - डॉ कौशल कुमार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के सामुदायिक विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट–3 के सात दिवसीय कार्यक्रम का द्वितीय दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर वानिकी एवं कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ कौशल कुमार उपस्थित रहे। और उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज सेवा तथा ग्रामीण विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यह द्वितीय दिवस एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संघमित्रा महापात्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत योगाभ्यास से की गई। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा वहाँ स्वच्छता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
|