न्यायाधीश ने न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित किये जाने वाले मेगा लीगल कैम्प के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराये गये न्याय रथ को 17 फरवरी 2026 बीते दिन मंगलवार को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। न्याय रथ का मुख्य उददेश्य आम जन मानस को जागरूक करना है, इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि यह प्रचार वाहन विधिक जागरूकता के क्षेत्र में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इसके माध्यम से जनपद के दूरस्थ स्थानों पर निवासरत ग्रामीण लोगों को भी आगामी मेगा लीगल कैम्प, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिक अधिकार तथा अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाई जाएगी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा यह भी कहा गया कि अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों. कमजोर एवं वंचित वर्गों, श्रमिकों, महिलाओं तथा जरूरतमन्द व्यक्तियों तक विधिक सेवाओं का सन्देश और अधिक प्रभावी रूप से पहुँचेगा। न्याय रथ जनपद न्यायालय हमीरपुर से पेट्रोल पम्प से बस स्टैण्ड, गोपाल स्वीटस, रहुँनियाँ, कालपी चौराहा, सिटी फॉरेस्ट, कोतवाली, जिला अस्पताल, दीक्षित स्वीटस, विभिन्न स्थानों में न्याय रथ के माध्यम से लोगो को जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज उदय वीर सिंह, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस. टी. एक्ट, रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश द.प्र.क्षे. अनिल कुमार खरवार, विशेष न्यायाधीश कीर्ति माला सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज (सी०डि०) निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित पाल,लीगल एड डिफेंस काउसिंल के अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहें।