प्रबंधक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का किया उद्घाटन |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर l कस्बे के स्थानीय श्री राम कृष्ण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजनांके विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटन किया गया।महाविद्यालय प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव ने शिविरार्थियों से कहा कि देश में राष्ट्र के प्रति सेवा भाव आवश्यक है।कार्यक्रम अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा कि आज देश में राष्ट्रीयता की भावना देश के लिए आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर एन एस एस के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारियों सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।