अधेड़ का शव पुलिया के नीचे पानी में उतराता पाये जाने पर मचा हड़कंप |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l कोतवाली के कम्हरिया गांव में तीन दिन से लापता चल रहे अधेड़ का शव पुलिया के नीचे पानी में उतरता मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कम्हरिया निवासी (50) वर्षीय दिलदार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लोगों ने बताया कि दिलदार शराब का भी लती था। तीन दिन से लापता चल रहा था। तीन दिन से परिजन इसकी चारों तरफ खोजबीन भी कर चुके थे।लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।
गौरतलब है कि थाना मौदहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कम्हरिया स्थित कालोनी मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे पानी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ मिला। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना मौदहा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना मौदहा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।
मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों एवं परिजनों द्वारा मृतक की पहचान दिलदार पुत्र वाली मोहम्मद, उम्र लगभग(50)वर्ष, निवासी ग्राम कम्हरिया के रूप में की गई। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक शराब का सेवन करता था तथा प्रायः उक्त पुलिया पर बैठा करता था। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की जा रही है। शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। थाना मौदहा पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।