मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा हेतु लगी पीडीए प्रहरी |
सुनील कुमार धुरिया सवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस l उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत हमीरपुर विधानसभा-228 निर्वाचन क्षेत्र के रहमानिया इंटर कॉलेज, मौदहा स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा हेतु ‘पीडीए प्रहरी’ के रूप में सक्रिय रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान व जावेद मेजर पहलवान पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l जिला अध्यक्ष ने बताया कि मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
|