असहाय और जरुरतमंद लोगों को बांटा कंबल |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, हमीरपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें भीषण ठंड से राहत पहुंचाई। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि
कंबल पाकर खिले चेहरों के बीच जिला अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का संकल्प "अंत्योदय" है, यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के दुख-दर्द के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।