होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तगादा करने गए शटरिंग ठेकेदार का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
 
तगादा करने गए शटरिंग ठेकेदार का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
Updated: 7/13/2025 11:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तगादा करने गए शटरिंग ठेकेदार का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र में शनिवार को तगादा करने निकले शटरिंग ठेकेदार का शव रविवार की सुबह रैकेपुर में नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर हत्या करने का आरोप लगाया। कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी सुशील तिवारी का बेटा विकास तिवारी (28) शटरिंग ठेकेदार था।
पिता के अनुसार शनिवार दोपहर विकास तगादे पर निकला था। रात करीब 9.30 बजे मां नीतू के फोन करने पर जल्द घर आने को कहा। जब रात ज्यादा हो गई और विकास घर नहीं लौटा तो फोन किया गया। जो स्विच ऑफ बताने लगा। रविवार की सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरु की। इस दौरान पुलिस से रैकेपुर के पास उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पिता सुशील, भाई उज्जवल और अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सचेंडी और कल्याणपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। पिता के अनुसार बेटे को नौ हजार रुपये तगादा लेना था लेकिन वह उसे लगातार भगा रहा था। इस पर दोनों में विवाद भी हुआ था। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कोर्ट की अवमानना पर योगी सरकार ने आदेश लिए वापस डॉ. नेमी ही कानपुर सीएमओ रहेंगे
ओपीडी का बना नया काउण्टर, गेट नम्बर -2 पर बनेगे पर्चे, नही लगेगी लाइन
स्कूली अभियान हुआ समाप्त, 15 दिनो में 168 वाहनो के हुए चालान, 25 हुए सीज
वीडियो बनाने की फिराक में धरे गए दो स्टंट बाज
बर्तन बाजार में फिर धंसी सड़क, मरम्मत कराने की मांग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :