होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हर घर तिरंगा रैली का गांधी स्टेडियम से किया शुभारम्भ
 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हर घर तिरंगा रैली का गांधी स्टेडियम से किया शुभारम्भ
Updated: 8/9/2026 12:39:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हर घर तिरंगा रैली का गांधी स्टेडियम से किया शुभारम्भ
-जिलाधिकारी ने जनपद वासियोंसे अपने घर/प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की
-हर घर तिरंगा रैली का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हाथ में तिरंगा थाम कर किया नेतृत्व
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में  हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन गांधी स्टेडियम किया गया। यह रैली देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से गांधी स्टेडियम से हुआ। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्टेªट प्यारे लाल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह, कार्यक्रम नोडल अधिकारी इंतजार खान सहित अन्य अधिकारियों द्वारा हाथ में तिरंगा थामकर रैली पैदल मार्च किया। रैली गांधी स्टेडियम से ड्रमण्ड कालेज तक देशभक्तिपूर्ण नारों से गूंजता रहा।
रैली में जनपद के वीरागंना अवन्तीबाई, राजकीय बालिका इण्टर, ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज, सतानत धर्म बांके बिहारी राम इण्टर, एसएन इटर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कलोज, लिटिल एजिल्स, चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, हाफिज रहमत खाॅ इण्टर कालेज, एनसीसी के छात्र सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक/शिक्षाकाऐं, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। 
गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गौहनिया चैराहा होते हुए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में रैली का समापन समारोह के रूप में हुआ।
ड्रमंड कॉलेज में आयोजित समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हर देशवासी के हृदय में राष्ट्रवाद की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने का एक माध्यम है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, चिकित्सकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक हमारे तिरंगे के प्रति सम्मान, गौरव एवं व्यक्तिगत जुड़ाव के लिए हम सभी इस अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाऐं। 
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने अपने संबोधन में रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की यह विशाल रैली पीलीभीत के नागरिकों की देशभक्ति का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने युवाओं से देश की रक्षा और प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जूता पाॅलिस कामगारों को सफाई कर्मचारी में सामिल करने की मांग
झूठा है उप्र की योगी सरकार का गौ-सेवा विज्ञापन गो-संसद्
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने थाना न्यूरिया पर सुनी शिकायत,निस्तारण हेतु दिए निर्देश
थाना जहानाबाद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की हुई बैठक
केंद्रीय श्रम संगठनों और किसान मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन 29 जुलाई को
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :