होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  3 से 7 अगस्त तक चलेगा स्कूल आधारित टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान, 60 हजार बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
 
3 से 7 अगस्त तक चलेगा स्कूल आधारित टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान, 60 हजार बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
Updated: 8/3/2026 5:36:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

3 से 7 अगस्त तक चलेगा स्कूल आधारित टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान, 60 हजार बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
*डीएम ने छात्रा को टीका लगवाकर किया शुभारंभ, विद्यालयों से शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील*
*टिटनेस, डिप्थीरिया और काली खांसी से बचाएगा टीडी डीपीटी टीका
*पांच, 10 और 16 वर्ष की आयु में बूस्टर डोज लगवाना भी जरूरी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जनपद में 3 से 7 अगस्त तक स्कूल आधारित टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 60 हजार विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को छावनी परिषद स्कूल, फेथफुलगंज में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रा को टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया और प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ मदरसों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीडी डीपीटी का टीका बच्चों को टिटनेस, डिप्थीरिया और काली खांसी जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जन्म से पांच वर्ष तक के टीकाकरण के प्रति अधिकांश अभिभावक जागरूक रहते हैं, लेकिन पांच वर्ष की आयु पर लगने वाला बूस्टर डोज कई बार छूट जाता है। इसके अलावा 10 वर्ष और 16 वर्ष की आयु में टीडी का बूस्टर डोज लगवाना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित, वैज्ञानिक और निःशुल्क है। यदि कुछ बच्चे भी टीकाकरण से छूट जाते हैं तो इसका प्रभाव केवल उन पर ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय और समुदाय पर पड़ सकता है। इसलिए विद्यालयों, शिक्षकों और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र बच्चे का समयबद्ध टीकाकरण कराया जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा मदरसों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूक रहें और स्वास्थ्य विभाग के इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि डिप्थीरिया गले और श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला गंभीर जीवाणु संक्रमण है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। काली खांसी बच्चों में लंबे समय तक चलने वाली तेज खांसी का कारण बनती है और छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं टिटनेस घाव के माध्यम से होने वाला गंभीर संक्रमण है, जिससे मांसपेशियों में अकड़न और ऐंठन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इन तीनों बीमारियों से प्रभावी बचाव का सबसे सुरक्षित और वैज्ञानिक उपाय समय पर टीडी डीपीटी टीकाकरण है
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.पी. यादव ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं मदरसों में कक्षा 5 से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए विद्यालय भेजें और अभियान में सहयोग करें।
टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी जानकारी अथवा टीकाकरण से संबंधित सहायता के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अभिभावक 9335301096 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान विद्यालयों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चे के विद्यालय, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय से भी टीकाकरण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एनयूएचएम के नोडल अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य, जेएसआई के प्रोग्राम ऑफिसर, अर्बन हेल्थ फील्ड कोऑर्डिनेटर, जिला सूचना अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन
विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शुभारंभ
यूपीयूएमएस में ‘अमृत भारत फार्मेसी’ का शुभारंभ, मरीजों को किफायती दरों पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं
एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने स्तनपान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रो. डॉ. राजेश कुमार ठाकुर को FICOI फेलोशिप से सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :