होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी
 
कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी
Updated: 7/14/2026 12:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों में जनपद की रैंकिंग मई माह के 41वें स्थान से सुधरकर जून माह में 24वें स्थान पर पहुंच गई है। जिन योजनाओं एवं परियोजनाओं में जनपद का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, उनमें शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद की ग्रेडिंग 'डी' आने पर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित आवेदनों का सत्यापन खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र कराते हुए जुलाई माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने को कहा गया।
फैमिली आईडी योजना में जनपद की ग्रेडिंग 'सी' है। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पंजीकृत श्रमिक, बेसिक शिक्षा तथा स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि इन योजनाओं के लाभार्थियों का डेटा संबंधित विभागों के पास उपलब्ध है, इसलिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक फैमिली आईडी बनाएं तथा योजना के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें।
जननी सुरक्षा योजना में जनपद के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। मई माह में जनपद की ग्रेडिंग 'डी' श्रेणी में थी, जो जून माह में सुधरकर 'बी' श्रेणी में पहुंच गई। समीक्षा के दौरान सभी पात्र प्रसूताओं को योजना का शत-प्रतिशत लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पर्यटन विभाग की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यों में लापरवाही पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के विरुद्ध शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराई जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी आत्मस्वरूप रस्तोगी, पीडीएसडीओ ईशा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीडीओ
एडीजी जोन ने जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष का किया उद्घाटन
स्मार्ट सिटी में हरियाली का नया कीर्तिमान, 37.63 लाख पौधे रोपे
पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार ने यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :