एडीजी जोन ने जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष का किया उद्घाटन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय में स्थित जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं कार्यस्थल को अधिक सुव्यवस्थित, आधुनिक तथा कर्मचारी-अनुकूल बनाए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण से न केवल प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता में वृद्धि होती है, बल्कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल भी सुदृढ़ होता है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जोनल कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
|