होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  साइलेंट क्राइम्स' के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, दरोगा करतार सिंह बनकर पहुंचे अन्नू कपूर
 
साइलेंट क्राइम्स' के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, दरोगा करतार सिंह बनकर पहुंचे अन्नू कपूर
Updated: 7/11/2026 7:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

साइलेंट क्राइम्स' के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, दरोगा करतार सिंह बनकर पहुंचे अन्नू कपूर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। देश भर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तैयार की गई 40 मिनट का शार्ट फिल्म 'साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल' का शनिवार को रेवश्री में प्रीमियर लांच किया गया। फिल्म के डॉयलाग- अब डकैत घोड़े पर नहीं, मोबाइल के पीछे से आते हैं... स्क्रीन पर आते ही सिनेमा हाल तालियों से गूंज उठा।प्रीमियम पूरा होने के बाद अन्नू कपूर ने बताया कि उनके साथ फ्रांस ठगी हुई थी, जिसमें उसका दो लोग उनका 2.50 लाख का PRADA का बैग समेत 14 लाख कीमत का सामान ले गए थे। साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक करने के लिए बनी फिल्म 'साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल' में हिंदी सिनेमा को 44 साल देने वाले फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर साइबर क्राइम दरोगा करतार सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनेता मुश्ताक खान इंपेक्टर बाबूलाल दुबे का किरदार निभाया है। वहीं एसीपी कर्नलगंज आनंद ओझा ने फिल्म में एसीपी अंगद सिंह का किरदार निभाया है, वह फिल्म के पोस्टर बॉय हैं।  स्क्रीनिंग के दौरान अन्नू कपूर ने कहा कि आज की दोपहर जहां आप कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत बनी फिल्म का प्रीमियर शुरू होने जा रहा है, सच कहूं तो मुंबई की बड़ी-बड़ी कमिर्शियल फिल्म को इस तरह का प्रीमियर नसीब नहीं होता। यह फिल्म नहीं एक संकल्प है, अभियान, इरादा है। कमिश्नर रघुबीर लाल से वर्षों पहले साइबर अपराध पर फिल्म बनाने के लिए फोन पर बात हुई थी, जो आज सफल होता दिख रहा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल व एसीपी आनंद ओझा और हम सबके मिले जुले प्रयासों से ये मुहिम पूरी हो रही है। हम सबके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, अपने परिवार, समाज, देश को संभालने की। तू जिंदा है तो, जिंदगी की जीत में यकीन कर, अगर कही है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर... सुबह और शाम के खिले हुए गगन को चूम कर, तू सुन जमीन गा रही है झूमकर....कविताओं की इन चार पंक्तियों के बाद फिल्म का 40 मिनट का प्रीमियर शुरू हुआ।प्रीमियर के बाद ठगी का किस्सा साझा कियाफिल्म का प्रीमियर पूरा होने के बाद 40 मिनट का मीडिया से मुखातिब होते हुए फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा कि एक बार वह भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके है। उन्होंने बताया कि 2022 में फ्रांस के डिजॉन शहर के प्लेटफार्म से वह पेरिस जाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान दो लोग आए और मदद करने के बहाने उनका PRADA का बैग लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि बैग की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए थे, उसके साथ ही उसमें काफी करेंसी रखी हुई थी। जिस कारण उनका तकरीबन 13-14 लाख रुपए का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि ढाई घंटे में फ्रांस पुलिस ने रिपोर्ट लिखी, लेकिन कहा- हम माफी चाहते है, हम आपका पैसा कभी रिटर्न नहीं कर पाएंगे। उसके बाद उनके साथ मुंबई में साइबर फ्रॉड हुआ, जिसमें उनके खाते से पूरा का पूरा पैसा निकाल लिया गया। उस पैसे से वह कोविड महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने बिहार से पूरा पैसा रिकवर किया था। अन्नू कपूर ने कहा कि मेरा मामला नेशनल न्यूज में आ गया, लेकिन हम चाहते है कि आम आदमी के साथ हुए साइबर फ्रॉड को भी हमे गंभीरता से लेना चाहिए, इसलिए ही ये प्रेरणादायक फिल्म का निर्माण किया गया है।- फरवरी 2026 में कानपुर में हुई थी शूटिंगइस फिल्म की शूटिंग पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और कोतवाली थाने में फरवरी 2026 में पूरी की गई थी। शार्ट फिल्म की शुरूआत से पहले कानपुरवासियों ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की घटनाओं को साझा किया।इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी, डॉयरेक्टर धीरज कुमार, राइटर आशीष द्विवेदी, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीसीपी एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपीएलआईयू महेश कुमार, सुमित सुधाकर रामटेके, अंजलि विश्वकर्मा, नजम हमराज, संजय कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा
12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे
सीएसए का 28 वां दीक्षांत समारोह संपन्न,वितरित हुए 33 पदक एवं 372 उपाधियां,छात्र हुए प्रफुल्लित
विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जुलाई में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
41वां दीक्षांत में 82 फीसद मेडल जीतकर छात्राओं ने रचा इतिहास
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :