होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  11,484 शिक्षक व शिक्षा कार्मिकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
 
11,484 शिक्षक व शिक्षा कार्मिकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
Updated: 7/8/2026 8:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

11,484 शिक्षक व शिक्षा कार्मिकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
- शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, आश्रित परिवार भी होंगे लाभान्वित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ कानपुर नगर के 11,484 शिक्षक एवं शिक्षा कार्मिकों और उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। योजना से जनपद के 5,936 शिक्षक, 1,968 शिक्षामित्र, 122 अनुदेशक, 20 विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) तथा 3,438 रसोइये लाभान्वित होंगे। बुधवार को मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शिक्षकों को योजना के कार्ड वितरित किए। इससे पूर्व वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मर्चेंट चेंबर के साथ बिल्हौर, घाटमपुर और नरवल तहसील में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित कर कार्ड वितरित किए गए।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है। लंबे समय से शिक्षकों की मांग रही कैशलेस चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकार किया है। पूर्व की सरकारों ने शिक्षकों की चिंता नहीं की, जबकि वर्तमान सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के बाद अब शिक्षकों एवं शिक्षा कार्मिकों के परिवारों को उपचार की चिंता से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 12 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षा कार्मिक योजना से लाभान्वित होंगे और इसके संचालन पर राज्य सरकार लगभग ₹450 करोड़ व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। सरकार डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खातों में सहायता राशि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से धनराशि का उपयोग बच्चों की निर्धारित शैक्षिक आवश्यकताओं के लिए करने तथा शिक्षकों से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालय से बाहर प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक सामग्री हेतु प्रति छात्र ₹1,200 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई। इसके लिए ₹1,300 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ किए गए एमओयू के तहत शिक्षकों को ₹30 लाख से ₹80 लाख तक का बीमा सुरक्षा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा के साथ बच्चों की शिक्षा और पुत्री के विवाह जैसी आवश्यकताओं में भी सहायता का प्रावधान है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र कार्मिकों को विशेष पोर्टल पर स्वयं एवं अपने आश्रितों का विवरण दर्ज करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से सत्यापन और ई-केवाईसी के बाद कैशलेस चिकित्सा कार्ड जनरेट होगा।कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण,श्री सुरेंद्र अवस्थी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर एडी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, एडीआईओएस प्रशांत कुमार द्विवेदी, बीएसए हरिओम सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
16 से 22 जुलाई तक जनपद में मनाया जाएगा भूजल सप्ताह
सीएसए के दीक्षांत समारोह में 372 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
संपुर्ण समाधान दिवस में आयी 147 प्रकरणों में 11 का मौके पर निस्तारण
परिक्षेत्रीय हथकरघा पुरस्कार चयन समिति की बैठक में डीएम ने देखे उत्पाद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :