गुमशुदा बालक को पुलिस ने मात्र 06 घंटे में सकुशल किया बरामद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राहुल निवासी ग्राम उत्तरीपुरा, थाना बिल्हौर का लगभग 07 वर्षीय पुत्र जो अपनी दादी के पास गांधी मार्केट, जीटी रोड, चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र में रह रहा था, प्रातः लगभग 09:30 बजे घर से निकला था। काफी तलाश के बाद भी बालक का कोई पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक सैय्यद खादिम सज्जाद, चौकी प्रभारी इंदिरा नगर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण कराया तथा संभावित स्थानों पर लगातार सघन तलाश अभियान चलाया।पुलिस की त्वरित,सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक को लगभग 06 घंटे के भीतर थाना चौबेपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
|