मामा की शादी में आए 2 वर्षीय मासूम भांजे की मौत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना राठ क्षेत्र के ग्राम मवई में शादी समारोह में आए हुए 2 वर्षीय बच्चे की गद्दे के ढेर से दबकर हुई मौत l
मामा की शादी समारोह में आए हुए मासूम भांजा जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष है जो घर के बाहर खेल रहा था वहीं पर गद्दे का ढेर लगा हुआ था l खेलते खेलते बच्चा ढेर के नजदीक पहुंचा और गद्दे का ढेर उस पर गिर गया और वह नीचे दब गया l परिवार के लोगों ने देखा तो उसे सीएससी राठ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l बच्चे की मौत से शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है l