गंगा टास्क फोर्स ने साप्ताहिक वन महोत्सव पर हरियाली का संदेश देते हुए जन जागरूक चलाया अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन (टी ए)39 गोरखा राइफल (गंगा टास्क फोर्स) ने कानपुर कैंट स्थित 54 यूपी एन सी सी बटालियन के कैडेटों के साथ वन महोत्सव उत्सव मनाया गया जिसके तहत भारी तादात में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर 54 एन सी सी बटालियन के सूबेदार मेजर सोमबीर सिंह एवं टी आई स्टाफ उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणबीर सिंह ने एन सी सी के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज हम यहां वन महोत्सव अभियान के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। वन महोत्सव हमारे देश में प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है। इस अभियान की शुरुवात वर्ष 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉo के एम मुंशी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य धरती मां की गरिमा को बनाए रखने के लिए हम सब को संकल्प लेना होगा हमें इस अवसर पर अधिक अधिक वृक्षारोपण करके उनकी देख भाल करनी होगी और बनों को क्षतिग्रस्त होने से बचाना होगा तभी जाकर हमारी धरती पर पर्यावरण स्वच्छ और दुखद बना रहेगा
वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं वे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) फल, फूल, औषधीय,लकड़ी,और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। यदि पेड़ नहीं होंगे तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनकी देखभाल भी करे!केवल पौधे लगाना ही कर्तव्य नहीं है बल्कि उन्हें बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। यदि हम सभी वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करें तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भारत का निर्माण कर सकते हैं। अंत सभी लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता की शपथ के तत्पश्चात् पौधे वितरित किए गए।