पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना सिसोलर का किया गया वार्षिक निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना सिसोलर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, भोजनालय, पुलिस बैरक तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा थाने में संधारित अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया एवं सम्बन्धित को अभिलेखों को समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में महोदय द्वारा ग्राम प्रहरी(चौकीदार) से वार्ता कर थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी की गई तथा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनायें रखने हेतु प्रेरित किया गया, क्षेत्र में संदिग्ध लोगो पर निगाह रखें एवं भूमि विवाद व रंजिश के मामलो में उन लोगो पर नजर रखें जिससे कोई वारदात होने से पहले पुलिस को सूचना मिल सके।
महोदय द्वारा थाना सिसोलर परिसर में वृक्षारोपण करते हुए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया,उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की।।
इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी कोतवाली नगर एवं उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाली जनता एवं पीड़ितों से शालीन, विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।महोदय द्वारा सम्मेलन कर पुलिस कर्मियों से वार्ताकर विभिन्न प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना सिसोलर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।