होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 15 दिनों में 31 गांवों तक पहुंचाया गया 19.20 लाख लीटर पेयजल
 
पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 15 दिनों में 31 गांवों तक पहुंचाया गया 19.20 लाख लीटर पेयजल
Updated: 7/3/2026 8:54:00 AM By Reporter-

पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 15 दिनों में 31 गांवों तक पहुंचाया गया 19.20 लाख लीटर पेयजल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर।ग्रीष्म ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न पेयजल संकट के प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय रहा। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा पेयजल संकटग्रस्त गांवों की नियमित निगरानी करते हुए शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती सुबोध जोशी ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों में 30 टैंकरों के माध्यम से जनपद के 31 गांवों में कुल 19 लाख 20 हजार लीटर पेयजल की आपूर्ति की गई। इससे उन ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाई गई, जहां जलस्रोत सूखने अथवा पेयजल की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में विकास खंड सुमेरपुर के टेढ़ा, पंवरी, इंगोहटा, छानी खुर्द, छानी बुजुर्ग, धनपुरा एवं मवईजार, विकास खंड मौदहा के गुड़ा, रीवन, गुरसराय, खण्डेह, करहिया, फत्तेपुरवा, सिजवाही, सायर, असरटा, भरसवां, टिकरी बुजुर्ग, गुरदहा एवं नरायच, विकास खंड गोहाण्ड के जखेड़ी एवं औता, विकास खंड राठ के नौहाई, ओडेरा, पहाड़ीगढ़ी एवं टोलारावत, विकास खंड कुरारा के लहरा, विकास खंड मुस्करा के गहरौली एवं बाघुर खुर्द तथा विकास खंड सरीला के पहरा सहित कुल 31 ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन ने तत्काल टैंकर भेजकर जलापूर्ति सुनिश्चित की।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा किसी भी गांव से पेयजल संकट की सूचना प्राप्त होने पर बिना विलंब टैंकर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या न रहने पाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन आमजन को निर्बाध एवं समयबद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
पिछले 15 दिनों में 30 टैंकरों के माध्यम से 31 गांवों में 19.20 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति कर जिला प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से प्रभावित ग्रामीणों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई है।
जन सामान्य को अवगत कराया जाता है कि ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना के लिए सहायक अभियंता अनुराग कुमार (मो. 9899976171) तथा जूनियर इंजीनियर अलकेश कुमार (मो. 8563066051) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आमजन इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना सिसोलर का किया गया वार्षिक निरीक्षण
04 जुलाई को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस
उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2026 के दृष्टिगत विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थ
सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा "समाधान समारोह–2026" (विशेष लोक अदालत)
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड चौबेपुर के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थी योजनाओं का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :