होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  ₹1,500 करोड़ की वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
 
₹1,500 करोड़ की वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
Updated: 6/29/2026 11:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

₹1,500 करोड़ की वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर |
- प्रस्तावित परियोजना के तहत Invest UP ढांचे के अंतर्गत लगभग 25 से 30 लाख वर्ग फुट के प्रीमियम ऑफिस-केंद्रित वाणिज्यिक विकास की  गई परिकल्पना |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस लखनऊ | एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लखनऊ में बड़े वाणिज्यिक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए गैर-बाध्यकारी (नॉन-बाइंडिंग) समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब 25 से 30 लाख वर्गफुट प्रीमियम ऑफिस-केंद्रित कमर्शियल स्पेस विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 1,500 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना इन्वेस्ट यूपी फ्रेमवर्क के तहत विकसित की जाएगी। एमओयू पर बुधवार को बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए। इस दौरान राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, एम्बेसी डेवलपमेंट्स के दक्षिण क्षेत्र के मुख्य परिचालन अधिकारी शैलेन्द्र कोनानूर सुब्बाराया तथा एम्बेसी रीट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शेट्टी भी मौजूद रहे। कंपनी के अनुसार यह समझौता उत्तर प्रदेश के कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार में उसकी प्रस्तावित एंट्री की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
एम्बेसी ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र विरवानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय विकास के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। राज्य का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर होता कारोबारी माहौल और उद्योगों व ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर को आकर्षित करने वाली नीतियां इसे देश के सबसे तेजी से उभरते निवेश केंद्रों में शामिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से लखनऊ में भारत के अगले चरण के ऑफिस-केंद्रित विकास का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला कमर्शियल रियल एस्टेट आर्थिक विकास, निवेश आकर्षित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रस्तावित परियोजना के जरिए कंपनी उत्तर प्रदेश में संस्थागत स्तर का बिजनेस इकोसिस्टम विकसित करने के अपने अनुभव का उपयोग करेगी और राज्य की विश्वस्तरीय व्यावसायिक अवसंरचना विकसित करने की परिकल्पना को गति देगी |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पूर्व छात्र ने केमिकल इंजीनियरिंग अवसंरचना के लिए 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर का दिया योगदान
भूटान में सम्मानित हुए काशी के डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक
पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्यो
डॉक्टर श्वेता विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से हुई सम्मानित
[स्केलेबल समाधानों में संयुक्त रुप से परिवर्तित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :