होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्यो
 
पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्यो
Updated: 5/9/2026 7:47:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्योग परामर्श बैठक आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर ।भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) द्वारा राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई), कानपुर में प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-setu) योजना के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्रों के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) की स्थापना को लेकर उच्चस्तरीय उद्योग परामर्श बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने की। इस दौरान डीजीटी के महानिदेशक दिलीप कुमार, प्रशिक्षण महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारी तथा उद्योग जगत एवं बहुपक्षीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
परामर्श बैठक में रक्षा एयरोस्पेस, सिविल एविएशन, प्रिसीजन इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी 25 से अधिक संस्थाओं ने भाग लिया। इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), डसॉल्ट एविएशन इंडिया, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एल एंड टी प्रिसीजन इंजीनियरिंग, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, होंडा मोटर्स, एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, जेके सीमेंट, नामटेक, इनोवेटिव्यू इंडिया लिमिटेड, इनोविजन लिमिटेड, जेआईटीएम, आईसीआईसीआई फाउंडेशन, नेट प्लांट प्राइवेट लिमिटेड, एवीपीएल इंटरनेशनल, नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) के साथ एशियन डेवलपमेंट बैंक और विश्व बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहे।
बैठक में एयरोस्पेस एवं संबद्ध क्षेत्रों की उभरती कौशल आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम निर्माण, प्रशिक्षण संचालन, अधोसंरचना विकास तथा अप्रेंटिसशिप से जुड़ी व्यवस्थाओं में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।
मंत्रालय ने बताया कि एनएसटीआई कानपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को उद्योगों के सक्रिय सहयोग से विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उच्च स्तरीय विनिर्माण एवं एयरोनॉटिक्स ट्रेड्स में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाना तथा देश के तेजी से विकसित हो रहे एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।
बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि उद्योगों के सह-निवेश, भारत-फ्रांस सहयोग तथा पीएम-सेटू ढांचे के तहत विकसित होने वाला यह केंद्र देश में एयरोनॉटिक्स प्रशिक्षण का मॉडल संस्थान बनेगा। यहां प्रतिवर्ष हजारों प्रशिक्षुओं को अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे भारत के एयरोस्पेस एवं संबद्ध क्षेत्रों को कुशल कार्यबल उपलब्ध होगा और आत्मनिर्भर भारत तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
मंत्रालय ने बताया कि पीएम-सेतु के घटक-1 के अंतर्गत हब एंड स्पोक मॉडल अपनाया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के अलीगंज, साकेत, पांडु नगर कानपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, नैनी प्रयागराज, वाराणसी और चरगांव गोरखपुर सहित विभिन्न आईटीआई क्लस्टरों की पहचान की गई है। इनमें हब आईटीआई, स्पोक आईटीआई को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे क्षेत्रीय कौशल पारितंत्र को सुदृढ़ करने, प्रशिक्षण गुणवत्ता सुधारने तथा उद्योगों से जुड़ाव बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
यह परामर्श बैठक पीएम-सेतु योजना के तहत आईटीआई के आधुनिकीकरण और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में उद्योगों की भागीदारी मजबूत करने की दिशा में जारी प्रयासों का हिस्सा है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डॉक्टर श्वेता विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से हुई सम्मानित
[स्केलेबल समाधानों में संयुक्त रुप से परिवर्तित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
केंद्रीय कृषि मंत्री ने केवीके के किसानों से किया संवाद
आईआईटी कानपुर नोएडा आउटरीच सेंटर में हुई एमओयू की घोषणा
कश्मीर युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य समापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :