होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जिला अस्पताल में 48 नए बेडों सहित अतिरिक्त वार्ड तैयार
 
जिला अस्पताल में 48 नए बेडों सहित अतिरिक्त वार्ड तैयार
Updated: 6/28/2026 12:44:00 AM By Reporter-

जिला अस्पताल में 48 नए बेडों सहित अतिरिक्त वार्ड तैयार
*अब जिला अस्पताल में 140 बेड उपलब्ध, आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को नहीं होगी बेड की समस्या
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनपदवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन करते हुए जिला अस्पताल, हमीरपुर में तृतीय तल पर 48 अतिरिक्त बेडों का आधुनिक वार्ड तैयार कर संचालित कर दिया गया है। इससे भविष्य में मरीजों को बेड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा आकस्मिक परिस्थितियों में भी उपचार व्यवस्था अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि गत मई माह में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण कर पुरुष एवं महिला वार्डों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या एवं बेडों की उपलब्धता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. प्रजापति को अतिरिक्त वार्ड तैयार कर बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल की तृतीय मंजिल पर 48 नए बेडों वाला अतिरिक्त वार्ड तैयार कराया गया है। वार्ड में बेडों के साथ पंखे, परदे तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल यहां भर्ती किया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा कराए गए कार्यों के सत्यापन हेतु जिला सूचना अधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. प्रजापति एवं चीफ फार्मासिस्ट डी. सी. सचान के साथ अतिरिक्त वार्ड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त वार्ड पूर्ण रूप से तैयार पाया गया। तीमारदारों एवं मरीजों के सुगम आवागमन हेतु लिफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। वेटिंग हॉल को भी व्यवस्थित एवं उपयोग के लिए तैयार कर दिया गया है। नर्सिंग स्टेशन को सुव्यवस्थित किया गया है तथा पूरे वार्ड परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित कराई गई है। वार्ड में उपयोग किए जाने वाले आवश्यक उपकरणों एवं सामग्री की लाइन लिस्टिंग भी तैयार कर ली गई है। इसके अतिरिक्त परदे, लाइटिंग रॉड, पंखे, विद्युत व्यवस्थाएं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। साथ ही बैक-नर्सिंग/सपोर्ट एरिया (बैक सेक्शन) को भी पूर्ण रूप से तैयार कर दिया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वार्ड का तत्काल संचालन किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिला अस्पताल के लिए 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए पहले से ही 92 बेड संचालित किए जा रहे थे। अब जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 48 अतिरिक्त बेड तैयार किए जाने के बाद जिला अस्पताल में कुल 140 बेड उपलब्ध हो गए हैं। इससे जनपदवासियों को विशेषकर आकस्मिक परिस्थितियों में बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी तथा बेड की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की कुछ कमी है, जिसकी पूर्ति एवं तैनाती की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है, ताकि सभी वार्डों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके तथा जिलाधिकारी के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए जनपदवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक संपन्न
पल्स पोलियो अभियान: 5.12 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
गोष्ठी के जरिए चलाया जन जागरुकता अभियान
जिलाधिकारी ने मरीजों को आईएमए द्वारा दी गई पौष्टिक आहार किट पोटली की वितरित
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :