होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  पल्स पोलियो अभियान: 5.12 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
 
पल्स पोलियो अभियान: 5.12 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
Updated: 6/27/2026 11:02:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पल्स पोलियो अभियान: 5.12 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य  
- डीएम ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी 
-28 जून को 2,069 बूथों पर चलेगा अभियान 
- एक भी बच्चा छूटा,पल्स पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटा 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जनपद में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 जून को आयोजित होने वाले अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5,12,184 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है और इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निर्धारित तिथियों पर निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। यदि किसी कारणवश बूथ तक पहुंचना संभव न हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर भी बच्चों को पोलियो रोधी दवा दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटा, पल्स  पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटा, इसलिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए जनपद में 2,069 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। 29 जून से घर-घर भ्रमण अभियान संचालित होगा। इसके लिए 8,561 घर-घर टीमें, 672 ट्रांजिट टीमें तथा 350 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। इस प्रकार अभियान में कुल 9,585 टीमें कार्य करेंगी तथा 12,642 स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी कार्मिक तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। ईंट-भट्ठों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, निर्माण स्थलों तथा घुमंतू एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सर्वेक्षण के आधार पर टीमों की तैनाती की गई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो रोधी दवा से वंचित न रहे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली पीएसी चौराहा तक पहुंची और पुनः कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (मा. कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, जेएसआई, नेहरू युवा केंद्र संगठन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के ट्यूटर तथा नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिला अस्पताल में 48 नए बेडों सहित अतिरिक्त वार्ड तैयार
ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक संपन्न
गोष्ठी के जरिए चलाया जन जागरुकता अभियान
जिलाधिकारी ने मरीजों को आईएमए द्वारा दी गई पौष्टिक आहार किट पोटली की वितरित
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :