ड्राइव्ह ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर - ग्लोबल आफ्टरमार्केट दिग्गज के लिए ऐतिहासिक पहली साझेदारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घोषणा करते हुए ड्राइव्ह ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। ड्राइव्ह, टेनेको का समर्पित आफ्टरमार्केट बिजनेस ग्रुप है, जिसने ऑटोमोटिव उद्योग के कई भरोसेमंद ब्रांड्स को एक मजबूत आफ्टरमार्केट पहचान के तहत एक साथ लाया है यह साझेदारी ड्राइव्ह की किसी सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर के साथ पहली आधिकारिक एसोसिएशन है। यह भारत के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करती है और देश के तेजी से विकसित हो रहे ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट में ड्राइव्ह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है। कंपनी खुद को एक व्यापक, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार हाउस ऑफ़ ब्रांड्स के रूप में स्थापित कर रही है। ड्राइव्ह के प्रेसिडेंट, चितंन सोपारीवाला ने कहा:“ ड्राइव्ह के कई ब्रांड्स वैश्विक स्तर पर 100 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं, और हम आने वाले अगले शतक को लेकर भी उतने ही उत्साहित हैं जितने पहले शतक को लेकर थे। एमएस धोनी उन्हीं स्थायी मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो हमारे ब्रांड्स की पहचान हैं — नेतृत्व, निरंतरता, विनम्रता और महत्वपूर्ण समय पर प्रदर्शन करने की क्षमता। भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए हमें उनके साथ साझेदारी कर अत्यंत खुशी हो रही है।”ड्राइव्ह साउथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, संजीव कुमार सिंह ने कहा: “भारत का आफ्टरमार्केट दुनिया के सबसे गतिशील ऑटोमोटिव क्षेत्रों में से एक है।