धमकी से सहमकर घर छोड़ भागा मासूम,छह घंटे में पुलिस ने सकुशल किया बरामद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव निवासी आदर्श कक्षा पाँच का छात्र खेलते समय फावड़ा घसीटकर ले जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के एक बच्चे को चोट लग गई। घायल बच्चे के बाबा ने आदर्श को डांटते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने और जेल भिजवाने की धमकी दी। डर के कारण आदर्श घर से रात्रि में पैदल ही निकल गया और ट्रेन पकड़कर फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पहुंच गया।परिजनों ने जब बच्चे के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि बच्चे को खोजने के लिए नरवल थाना अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने उपनिरीक्षक सुमित सिंह के साथ गांवों में घूमते हुए छह घंटों के अंदय आदर्श को सकुशल बरामद कर उसकी मां गीता के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आदर्श ने बताया कि धमकी से डरकर ही वह घर छोड़कर चला गया था। एसीपी ने नरवल थाना पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक सुमित सिंह की प्रशंसा की।
|