अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर राज्य मद्य निषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश आरएल राजवंशी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी लखनऊ क्षेत्र रमेश कुमार एवं नीतू वर्मा के नेतृत्व में कानपुर में चलाए जा रहे 17 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह के आज अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर 9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र नौबस्ता कानपुर नगर में प्रोग्राम ऑफिसर अमरीश त्रिपाठी द्वारा आज केंद्र में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने और मन को एकाग्र व शांत करने के लिए दिनचर्या में रोज की तरह योग अभ्यास हुआ और नशामुक्ति की शपथ दिलाई मरीजों को नशा निरोधक दिवस पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व नशा मुक्त भारत सप्ताह आज समापन को लेकर रैली निकाली गई डायरेक्टर दिनेश चंद शुक्ला ने बताया कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानजनक जीवन कैसे व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं नशा मुक्त भारत सप्ताह , अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक कर नशा मुक्त भारत सप्ताह का हुआ समापन इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
|