स्वयंसेवकों ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एस. जे.महाविद्यालय रमईपुर कानपुर के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने नशा उन्मूलन संबंधी जागरूकता संदेश नारे एवं विचार प्रस्तुत कर लोगों को नशा मुक्तभारत के निर्माण हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में एक विशाल जन जागरूकता रैली भी निकाली, रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा छोड़ो जिंदगी जोड़ो,स्वस्थ युवा समृद्ध भारत जैसे संदेशों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय समन्वयक डा.आर एस शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा.सुनीता वर्मा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डा .संजीव कुमार सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
|