दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l विगत 18 मई को वादिया ने थाना ललपुरा में तहरीर देकर मुकदमा लिखाया था l प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ललपुरा पुलिस द्वारा वादिया के देवर हुसैन पुत्र बाबू चूड़ी वाला निवासी ग्राम नदेहरा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था l पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
आज 26 जून 2026 को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हुसैन पुत्र बाबू चूड़ी वाला निवासी ग्राम नदेहरा थाना ललपुरा जनपद हमीरपुर करीब 42 वर्ष को ग्राम कलौलीजार से ग्राम मवईजार जाने वाले तिराहे पर वहद् ग्राम कलौलीजार से गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सिद्धनाथ राय, का0 शिवदत्त,का0 अनुराग सिंह आदि शामिल रहे l