ब्लडमैन जिरगाम सिद्दीकी को एक ही दिन में मिलेंगे तीन सम्मान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद सहित पूरे प्रदेश में रक्तदान को जन आंदोलन का स्वरूप देने वाले जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी जिरगाम सिद्दीकी के लिए 28 जून ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें एक ही दिन में तीन प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य संवेदना-2 सम्मान समारोह में सफल संचालन हेतु नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स द्वारा प्रतिष्ठित इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इतना ही नहीं उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा भी उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।