यमुना प्रसाद ने मुहर्रम पर्व पर औरैया में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया।मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद द्वारा जनपद औरैया में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की । भ्रमण के दौरान उन्होंने ताजिया जुलूसों के मार्गों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर विशेष निगरानी रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया । सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु जनपद के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कोतवाली औरैया में बनाए गए एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी गणों को जुलूस के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर जिलाधिकारी औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे। यमुना प्रसाद द्वारा जनपद औरैया में मुहर्रम पर्व के अवसर पर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त व कंट्रोल रूम को चेक किया गया व इस दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रभावी कानून-व्यवस्था, सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
|