होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शहर के बाहर जाने के चौराहों पर प्राइवेट वाहनों का बड़ा खेल जारी
 
शहर के बाहर जाने के चौराहों पर प्राइवेट वाहनों का बड़ा खेल जारी
Updated: 6/23/2026 8:53:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शहर के बाहर जाने के चौराहों पर प्राइवेट वाहनों का बड़ा खेल जारी
- विभाग व पुलिस की अनदेखी, लापरवाही या फिर मिली भगत 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शहर बाहर जाने वाले मुख्य चौराहों पर बड़े स्तर पर प्राइवेट वाहनो द्वारा खेल किया जा रहा है। बड़ी बात यह कि काफी समय से किए जा रहे इस काम पर न तो पुलिस और न ही विभागीय अधिकारियों की नजर गयी। ऐसा हो ही नही सकता है इसकी जानकारी उन्हे न हो। इसे लापरवाही या अनदेखी नही कहा सकता। यह खेल सांठ-गांठ का है। इस कारण जहां यात्रियों की जान खतरे में रहती है तो कभी भी बडी अपराधिक गतिविधी को भी अंजाम दिया जा सकता है साथ ही राजस्व की जो हानि हो रही है वह अलग।         बताते चले कि शहर के बाहर जाने में मुख्य मार्गो के चौराहो या कहें तो वह स्थान पहां सवारियां मिलती है वहंा पर काफी समय से प्राइवेट वाहनो का खेल चल रहा है। पनकी बाईपास चौराहा, कल्याणपुर क्रासिंग, गोल चौराहा, रमादेवी, नौबस्ता चौराहे के साथ अन्य कई स्थानों पर प्राइवेट वाहन धडल्ले से सवारियों को भर रहे है। ऐसा भी नही कि सरकारी बसों से कम पैसा ले रहे हो। कारण यह कि सारा खेल विभागीय अधिकारियो और पुलिस विभाग की सेटिंग से खेला जरा है। हजारो की संख्या में बढिया कारें मुख्य चौराहो पर खडी रहती है और सवारियों को भरकर निकल जाती है। - रामादेवी चौराहे पर प्राइवेट वाहनो की भीडकानपुर के अति व्यस्त चौराहो में एक रामादेवी चौराहे के तीनो तरफ लखनऊ मोड, रनिया या घाटमपुर जाने वाला मार्ग और चौराहा पार करके फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर दर्जनों प्राइवेट कारे खडी रहती है। इन कारो से सवारियांे को ले जाया जाता है। हमारी संस्थान के पत्रकार फतेहुपर से वापसी में देखा की वहां से भी कानपुर के लिए कारे लगी हुई है। इतना ही नही कन्नौज, लखनऊ, घाटमपुर, फतेहपुर, रनिया आदि स्थानों के लिए कारे आसानी से चौराहो पर मिल जाती है।्र-प्राइवेट कारों के कारण लगता है जामचौराहे पर इन प्राइवेट कारों के खडे होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। बडी बात यह कि पुलिसकर्मी अन्य वाहनों को चौराहो से हटवाता दिखाई देता है लेकिन कार वालों से कुछ नही बोलता, इससे साफ साबित होता है खेल सेंटिग से चल रहा है। इसपर रामादेवी चौराहे पर तैनात एक पुलिसकर्मी से जब बात की गयी तो वह कुछ नही बोला।- प्राइवेट वाहनो से हो सकती है आपराधिक घटनायेंचौराहो पर सवारियों को भरकर उनके अपने गंतव्य तक पहुंचो वाली यह कारे कभी भी जहां दुघर्टना का पर्याय बन सकती है तो कभी भी इनसे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। 24 घटें कारो की सेवा उपलब्ध रहती है। ऐसे में यात्रियों की जान-माल का खतरा बना रहता है। कहीं यात्रियों के साथ लूट आदि की वारदारों को अंजाम दिया जा सकता है। लंबी यात्रा के दौरान कई स्थान सूनसान होते है ऐसे में कार चालक के पहले से मौजूद लोग घटना को भी अंजाम दे सकते है।-आंखे बंद किए बैठे विभागीय अधिकारीयह कोई अभी शुरू किया गया काम नही है। काफी समय से प्राइवेट वाहनों द्वारा सवारियों को ढोने का काम किया जा रहा है। कई बार समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई, लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नही हुआ। एक कार चालक ने बताय कि यह अच्छा धंधा है और 100 किलोमीटर के 2 से 3 फेरे दिन में लग जो है। जाने और आने में दोनो तरफ से सवारिंया मिलती है, धंधा अच्छा चलता है। वहीं पुलिस द्वारा परेशान करने की बात पर उसने कहा कि पुलिस को हिस्सा देना पडता है वर्ता यहां खडा होना भी दूभर होता। अब बात करते है कि ऐसा क्यों हो रहा है। आसानी से देखा जा सकता है कि झकरकटी से बसें अधिकांश कम सवारियों के साथ चलती है। बसों को सवारियों के लिए सडकों पर खडा रहना पडता है। बीच में यह समाचार आपने सुना होगा कि रोडवेड बसों के कारण झकरकटी पुलिस व टाटमिल चौराहे पर लगा रहता जाम। इन प्राइवेट वाहनों के कारण सरकारी बसों में यात्रियों की आने वाली संख्या पर प्रभाव पडा है। मुख्य बात ये है कि यह कारे टैक्सी कोटे की नही, बल्कि सामान्य नंबर प्लेट वाली होती हैं।  यदि जल्द ही इस पर कोई कार्यवाई नही की गयी तो स्थिति गंभीर होती जायेगी और ऐसे में राजस्व का भी बडा नुकसान होता रहेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मेहेर बाबा पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
एससी/एसटी एक्ट व अन्य विभिन्न धाराओं में चार अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष का कारावास
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालयीन पैरवी करने वाले पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति चलाया गया जागरूकता अभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :