मेहेर बाबा पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
*उपभोक्ता अधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की दी गई जानकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की सचिव श्री मती वन्दना अग्रवाल के कुशल निर्देशन में 23 जून 2026 मंगलवार को पूर्वाह्न 11 से 12.30 बजे तक अवतार मेहेर बाबा मांटेसरी पब्लिक स्कूल मेहेरपुरी हमीरपुर के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। जिसमें DCLADC हरिनाम सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, उपभोक्ता अधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। DCLADC हरिनाम सिंह ने लोगों के कई प्रश्नों के समुचित उत्तर देकर लोगों की शंका समाधान किया। PLV गणेश सिंह ने कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन करते हुए उपभोक्ताओं के प्रमुख छह अधिकारों एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की समुचित जानकारी भी दी। इस अवसर पर अवतार मेहेर बाबा मंदिर के मैनेजर मेहेर प्रकाश निगम, पब्लिक स्कूल के मैनेजर श्री निवासन जी, संचालन समिति के मेहेर नंदन वाइस प्रिंसिपल, शीतल दीक्षित सहित तकरीबन 40 लोग उपस्थित रहे।