होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  योग सप्ताह-2026 का शुभारंभ, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश
 
योग सप्ताह-2026 का शुभारंभ, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश
Updated: 6/16/2026 2:00:00 AM By Reporter-

योग सप्ताह-2026 का शुभारंभ, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026) के उपलक्ष्य में जनपद हमीरपुर में आज योग सप्ताह-2026 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। योग सप्ताह का आयोजन 15 जून से 21 जून, 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Aging)" निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से योग को स्वस्थ, संतुलित एवं दीर्घायु जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 6 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा योग प्रवर्तक महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विशेष रूप से वृद्धावस्था में स्वास्थ्य संरक्षण एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित योगाभ्यास को अत्यंत उपयोगी बताया तथा नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. बृजेश कश्यप एवं योग सहायक अमित कुमार बाथम तथा उनकी टीम द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
योगाभ्यास के उपरांत जनजागरूकता के उद्देश्य से एक योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सदर विधायक एवं  नगर पालिका अध्यक्ष के मार्गदर्शन में निकाली गई यह रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट गेट, अकिल तिराहा, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमेडी तिराहा एवं जेल रोड होते हुए पुनः स्टेडियम में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. रवीन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) सुजीत कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. छन्दीलाल, डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. आशीष पाण्डेय, डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. प्रियंका प्रजापति, डॉ. उपासना मिश्रा,मनोज कुमार, रामनरेश सिंह, संजय कुमार, श्रीमती नाजरा, आनन्द द्विवेदी सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
जनपद में योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता अभियान
बैंक व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
एक माह से वाटर कूलर खराब, राहगीरों व व्यापारियों को हो रही परेशानी
आईआईटी में सांख्यिकी और डेटा साइंस विभाग की स्थापना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :