नगर निगम और मेट्रो मिलकर जलभराव पर करेंगे संयुक्त अभियान, नगर आयुक्त ने हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
- मेट्रो की खुदाई से नल और नालियां ध्वस्त हो गई हैं जिससे जलभराव की संभावना है
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बरसात के मौसम से पहले शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए कानपुर नगर निगम और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलभराव, पार्किंग सुविधाओं के एकीकरण और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अभियंता जैदी, मेट्रो परियोजना निदेशक अरविंद मीना, मुख्य सरताज, डीजीएम ऑपरेशन शिशिर कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम के सभी डिजिटल डिस्प्ले बोडों पर कानपुर मेट्रो से संबंधित जनहित सामग्री का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह भी तय पार्किंग ऐप में कानपुर मेट्रो की पार्किंग सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा, जिससे नागरिकों को एक ही मंच पर पार्किंग संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सके। किया गया कि नगर निगम की प्रस्तावित नगर आयुक्त ने बताया कि पार्किंग ऐप वर्तमान में निविदा प्रक्रिया में है और तैयार होने के बाद मेट्रो पार्किंग का एकीकरण किया जाएगा। बैठक के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में मेट्रो निर्माण कार्यों के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। गोविंद नगर के नंदलाल चौराहा, सेंट्रल स्टेशन परिसर, परेड चौराहा स्थित पीपीएन मार्केट क्षेत्र, डबल पुलिया से विजय नगर तथा विजय नगर से सीटीआई तक जलभराव की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। नगर आयुक्त ने नगर निगम और मेट्रो अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही देवकी चौराहे पर क्षतिग्रस्त डॉट नाले की मरम्मत तथा लगभग 100 मीटर नाले की सफाई का कार्य भी एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि दोनों विभागों के समन्वय से शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाकर बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।