कृषि मंत्री ने सीएसए में की समीक्षा बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में विश्वविद्यालय में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शैक्षणिक, शोध एवं विस्तार गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिसमें कृषि मंत्री ने कहा कि नियमानुसार विश्वविद्यालय में नई भर्तियां करें तथा विश्वविद्यालय के सभी प्रक्षेत्रों पर गर्मी की जुताई के साथ ही हरी खाद बुवाई के बाद योजना बनाकर खरीफ में शत-शत बुवाई करें। तथा विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों के राजस्व को बढ़ाएं,साथ ही दलहन और तिलहन के क्षेत्रफल को बढ़ाया जाए, प्रदेश में चल रही खेत बचाओ अभियान कार्यक्रमों में सभी वैज्ञानिक, अधिकारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।जिससे किसान भाई अधिक से अधिक लाभान्वित हो।इसके उपरांत कानपुर के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर कुलपति डॉ संजीव गुप्ता डॉ महक सिंह,डॉ वी के त्रिपाठी, डॉक्टर कौशल कुमार, डॉक्टर सी एल मौर्या डॉ सीमा सोनकर, डॉ राम जी गुप्ता,निदेशक कृषि योगेश प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि कानपुर मंडल धर्मेंद्र कुमार एवं विश्वविद्यालय से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
|