एडीजी जोन ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस झांसी।थाना प्रेमनगर, जनपद झांसी द्वारा अंतर्राज्यीय साइबर फाइनेंशियल फॉड एवं ऑनलाइन गेमिंग आधारित संगठित गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, 01 सिम कार्ड, 04 एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए। अभियुक्तों के डिजिटल उपकरणों से साइबर फाड, बैंक खातों के दुरूपयोग, यूपीआई आईडी निर्माण, नेट बैकिंग संचालन (USDT) लेन-देन सम्बन्धी डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर जनपद झांसी में मु०अ०सं० 214/2026 धारा 112 (2), 318 (4) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अपराध नियन्त्रण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु श्री बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी व श्रीमती अरीबा नोमान, सहायक पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी को श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय कानपुर में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इसी प्रकार जनपद औरैया में लम्बित विवेचनाओं की प्रभावी निगरानी, गुणवत्ता संवर्धन एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु विकसित INVESTIGATION & FIR MONITORING PORTAL के नवाचारपूर्ण विकास एवं सफल क्रियान्वयन के लिए श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय में श्री अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। यह पोर्टल विवेचनाओं की सतत मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाने के साथ-साथ अनुसंधान कार्यों के समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विवेचनाओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी एवं तकनीक-सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।
|