कृत्रिम अंगो व सहायक उपकरणों के लिए दिव्यांगो को नहीं करनी पड़ेगी प्रतीक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दिव्यांगो को अभी तक कृतिम अंगो तथा सहायक उपकरणों क लिए काफी प्रतीक्षा करनी पडती थी। कभी-कभी उन्हे दूसरे शहर भी जाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नही होगा अब उर्सला अस्पताल में ही उन्हे यह कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण मिल सकेगे।शहर और आस-पास के क्षेत्रों में दिव्यांगों को कृतिम अंग तथा सहायक उपकरणों के लिए होने वाली परेशानी समाप्त होने वाली है। नगर के उर्सला अस्पता में डिस्ट्रिक डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित हो रहा है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में स्थानीय स्तर पर कृतिम अंग तथा सहायक उपकरण तैयार होगे साथ ही सुनने में अक्षम लोगों को आधुनिक कान की मशीने भी मिलेगीं। बताया जाता है कि बर्न वार्ड में इसे स्थापित किया जा रहा है तथा इस वार्ड का जल्द ही नवीनीकरण किया जायेगा, जिसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जायेगा। यहां पर वार्ड को दो भोगों में विभाजित कर डेंटल लैब भी बनानई जायेगी, जिससे कानपुर के साथ साथ आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं प्राप्त हो सके।
|