दीपक मिश्रा बने श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी के नए अध्यक्ष
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बिठूर तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा को समाज के 60 मतदाताओं ने निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद अनुज मिश्रा ने अपने साथियों के साथ गंगा पूजन एवं नगर भ्रमण किया। नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आपको बता दे 10 जून यानि आज श्रुति पुरोहित गंगा सभा कमेटी के अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। जिसको लेकर अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए थे जिसमें दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा, अंकुश तिवारी उर्फ काशी, विष्णु द्विवेदी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि 10 जून की सुबह 10:00 बजे नामांकन शुरू होगा। 10 जून की सुबह जब सभी प्रत्याशी और मतदाता मतदान स्थल पहुंचे तो वहां पर कमेटी के सभी पदाधिकारी नदारत मिले। जिसके बाद समाज के सभी 60 हकदार मतदाताओं ने दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दीपक मिश्रा ने सभी 60 हकदार मतदाताओं से आशीर्वाद दिया और गंगा पूजन किया। गंगा पूजन करने के उपरांत नगर भ्रमण भी किया।
|