हॉस्पिटल ओनर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन, डॉ. अजय पाल अध्यक्ष और प्रो. महेंद्र वर्मा बने प्रमुख सचिव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कल्याणपुर स्थित हॉस्पिटल ओनर्स एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ चिकित्सकों और अस्पताल संचालकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में डॉ. अजय पाल को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। प्रो. (डॉ.) महेंद्र वर्मा को प्रमुख सचिव और डॉ. जे.सी. विश्वास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान अस्पताल संचालकों और चिकित्सकों ने कहा कि संगठन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।साथ ही अस्पताल संचालन में आने वाली दिक्कतों को प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डॉ. सी.एम. कटियार, जय सिंह पाल, कुलदीप सिंह, आलोक राठौर, रोहित गुप्ता, आदर्श द्विवेदी, विनय साहू, अवनीश त्रिपाठी और मणिकांता शुक्ला समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
|