पूर्ण श्रृद्धा के साथ गंगा दशहरा पर हजारों श्रृद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था डुबकी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जेष्ठ मास के शुक्लपक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पृथ्वि पर अवतरण हुआ था। सोमवार को सुबह से ही बिठूर सहित कानपुर के सभी घाटों में श्रृद्धालुओं ने मां गंगा के जल में डुबकी लगाई, आरती कर आर्शीवाद प्राप्त किया।सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर कानपुर के एतिहासिक व धार्मिक नगरी बिठूर से लेकर कानपुर के रानीघाट, मेग्जीन घाट, गुप्तार घाट, परमट घाट, गोला घाट से सरसौल के ड्योढी घाट तक श्रृद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी सुविधाओं को पहले से ही पूरा कर लिया गया था। गंगा दशहरा के पावन महापर्व पर बिठूर तीर्थ के गंगा घाटों पर हर हर गंगे हर हर महादेव के जयकारों की रही गूंज सीता घाट लक्ष्मण घाट भैरव घाट पत्थर घाट गोदारा घाट तुलसी घाट महिला घाट गंऊ घाट रामघाट लक्ष्मण घाट सहित अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई । आस्था की डुबकी और जन सैलाब गंगाजकी के प्रति हिंदू संस्कृति जैसे आभार प्रकट कर रहा हो।वही पीएसी बल व पुलिस स्टीमरों से करती रही गस्त सुरक्षा की दृष्टि से हर चौराहा पर बैरिकेडिंग व पुलिस प्रशासन र तैनात रहा। दो किलोमीटर की रास्ता तय कर गंगा तट तक पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा में महापर्व दशहरा के अवसर पर लगाई मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना व दान दक्षिणा की।
|