डीएवी काॅलेज में दूसरी पाली में कराई गयी छूटी हुई परीक्षाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बीते 12 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की सीडीएस परीक्षाओं के कारण जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं छूट गयी थी वह सोमवार को डीएवी काॅलेज में कराई गयी।बतादें कि बीती 12 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएव परीक्षाओं के कारण छात्र-छात्राओं की बीए, बीकाम, बीकाम आनर्स तथा बीएससी बायोटेक को-करिकुलर विशय की परीक्षाएं छूट गयी थी। छात्राओं को पुनः परीक्षा दिलवाने के लिए सीएसजेएमयू द्व़ारा शेड्यूल जारी किया गया था और उसके अंतर्गत सोमवार को छूटी हुई परीक्षाएं कराई गयी। परीक्षां देने के लिए डीएवी काॅलेज को केंद्र बनाया गया था, जहां दूसरी पाली सुबह 11ः30 से 1 बजे के बीच परीक्षाएं कराई गयी।
|