कोतवाली पुलिस ने राहगीरों, आगंतुकों को पिलाया शरबत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा हमीरपुर - इस समय क्षेत्र भीषण गर्मी से झुलस रहा है और पारा लगातार 45°cके आसपास बना हुआ है जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने आगंतुकों और राहगीरों को शर्बत पिलाया।
बीते एक सप्ताह से क्षेत्र भीषण गर्मी और लू के थपेडों से झुलस रहा है।जिससे चलते दिन में सडकों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहता है। भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान ने लोगों के मोबाईल फोन पर लगातार अलर्ट का मैसेज भेजकर लोगों को दिन में घरों में रहने की सलाह दी है। लेकिन फिर भी मजबूरीवश लोगों को घरों से निकलना पड रहा है। ऐसे भयावह स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से कोतवाली परिसर में आने वाले आगंतुकों और राहगीरों को शर्बत पिलाया जिससे लोगों को गर्मी से कुछ क्षण के लिए राहत मिल सके।कोतवाली प्रभारी की इस पहल की चहुंओर सराहना हो रही है।