होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सुमेरपुर में नेशनल हाईवे -34 के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
 
सुमेरपुर में नेशनल हाईवे -34 के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Updated: 5/24/2026 12:40:00 AM By Reporter-

सुमेरपुर में नेशनल हाईवे -34 के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर 
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर - सुमेरपुर कस्बे में शनिवार को नेशनल हाईवे-34 के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन, NHAI की टीमों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों को हटाया गया।
कानपुर से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-34 सुमेरपुर कस्बे के बीच से गुजरता है। कस्बे में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए NHAI ने हाईवे के दोनों किनारों पर नालों का निर्माण कराया था। लेकिन समय के साथ कई दुकानदारों ने नालों के ऊपर तक कब्जा कर टीन शेड, टप्पर और पक्के निर्माण कर लिए थे, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और आए दिन जाम की समस्या बढ़ रही थी।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। तय समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया।
कार्रवाई के दौरान नालों के ऊपर बने कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर से टीन शेड, गुमटियां और अस्थायी ढांचे हटाए गए। वहीं, पुलिस बल ने पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी, जबकि NHAI की टीमें अतिक्रमण का चिन्हांकन करती रहीं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहे तक चलाया गया। प्रशासन के अनुसार हाईवे के मध्य से दोनों ओर 55-55 फीट क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बुंदेलखंड मंच के बैनर तले विचार गोष्ठी एवं संगठन विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर दो लोडरों की भिड़ंत, चालक की मौत
कोतवाली पुलिस ने राहगीरों, आगंतुकों को पिलाया शरबत
अखिल भारतीय लोधी, लोधा राजपूत महासभा ने बौखर हत्याकांड खुलासे के लिए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र प्रथम” के मंत्र के साथ भाजपा कानपुर दक्षिण प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :