होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया
 
बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया
Updated: 5/21/2026 11:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया
- नया ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे कर्मी औजार न लाने पर लोग भड़के
कानपुर। दक्षिण में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार चौथे दिन भी गुस्साए लोगों ने सब स्टेशनों पर जमकर हंगामा किया। गुंजन विहार में लोगों का गुस्सा उस समय फूटा, जब 48 घंटे बाद नया ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे केस्को कर्मी ने केबल और औजार भूल जाने की बात कही तो उसे बंधक बना लिया।
इस दौरान वहां केस्को अधिकारियों को लगातार फोन मिलाता रहा, लेकिन किसी ने भी काल रिसीव नहीं किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जाकर मरम्मत का कार्य शुरू हो सका। गुंजन विहार निवासी सोनू के मुताबिक दो दिन पहले लक्ष्मण पार्क में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके बाद से सैकड़ों घरों की बिजली सप्लाई बाधित थी। भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया था। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को हंगामे के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे केस्कोकर्मी नया ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचा, जिसके बाद सप्लाई बहाल होने की उम्मीद जगी, लेकिन ट्रांसफार्मर उतारने के बाद जैसे ही कर्मी ने बताया कि वह केबल और औजार लाना भूल गये। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग भड़क गए। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से पहले ही दो दिन से क्षेत्र अंधेरे है और अब काम में फिर देरी की जा रही है। इसके बाद लोगों ने कर्मी को जाने नहीं दिया और उसे वहीं बैठा लिया। इसके बाद केस्को कर्मी ने मोबाइल से अधिकारियों को फोन कर स्थिति की जानकारी देने और मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। वहीं, केस्को अधिकारियों ने जल्द केबल और औजार भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लोग मौके से नहीं हटे। बार-बार सप्लाई बाधित होने से गुस्साए लोगों ने कर्रही और बर्रा दो स्थित विद्युत कॉलोनी सबस्टेशन का घेराव करके नारेबाजी की। यहां पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कडी सख्ती और निगरानी के बीच 47 परीक्षा केंद्रो पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा
दक्षिण बिजली संकट पर विधायक ने केस्को एमडी को सौंपा ज्ञापन
गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियों ने घंटोंकी मशक्कत से पाया काबू
साइबर ठगी के मामले में कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस को बड़ी सफलता
साबिक़ मुफ्ती-ए-आज़म कानपुर का छठवां सालाना उर्स अक़ीदत के साथ मनाया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :