होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती: डीएम
 
प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती: डीएम
Updated: 5/14/2026 6:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती: डीएम
*डीएम ने जीजीआईसी विजयनगर की छात्राओं से किया संवाद, बड़े लक्ष्य हासिल करने को किया प्रेरित
*डीएम की पहल पर लगभग 400 छात्राओं को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजयनगर पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें शिक्षा, अनुशासन तथा आत्मविश्वास का महत्व समझाया। इस दौरान उन्होंने लगभग 400 छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित की। छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म जिलाधिकारी की पहल पर जनसहयोग से प्राप्त धनराशि के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या दीपिका सिंह भदौरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर और कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से सीधे संवाद किया।
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों में असीमित क्षमताएं होती हैं और प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि मनोबल, परिश्रम और अनुशासन के बल पर जीवन के बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, नियमित अध्ययन करने और अपने लक्ष्य तय कर उन्हें पाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी अपनी मेहनत और संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की छात्राओं से सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न भी पूछे और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जवाब दिए। छात्राओं का आत्मविश्वास और सहभागिता देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन अखबार पढ़ने, समय का सही प्रबंधन करने और नियमित नोट्स बनाने की आदत विकसित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी सोनी को जिलाधिकारी ने सम्मानित भी किया। उन्होंने विद्यालय को नया स्वरूप देने का आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित किया जाएगा, जिससे छात्राओं को आधुनिक और प्रेरक शैक्षणिक माहौल मिल सके।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवक्ता प्रीती मौर्या, ऋचा मिश्रा, श्वेता बाजपेई, सीमा कटियार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का मनाया उत्सव |
सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द
शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी: प्रभारी मंत्री
तबीयत खराब होने के बावजूद हासिल की सफलता
स्कॉलर्स चॉइस इंस्टीट्यूट ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान 70 छात्र 90% पार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :