होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में 3,104 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
 
आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में 3,104 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
Updated: 7/15/2026 11:29:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में 3,104 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
 -मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और निदेशक स्वर्ण पदकों से किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपना 59वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। यह समारोह 3,104 उग विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक रहा। इस वर्ष उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 1,325 स्नातकोत्तर, 1,247 स्नातक तथा ई-मास्टर्स आउटरीच डिग्री कार्यक्रम के 532 विद्यार्थी शामिल थे।विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस समारोह में भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र के अध्यक्ष, आईआईटी कानपुर के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र तथा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. पवन गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के कार्यवाहक अध्यक्ष जयंत पाटिल ने की। इस अवसर पर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह दो सत्रों में आयोजित किया गया। 
पहले सत्र में मुख्य सभागार (मेन ऑडिटोरियम) में संस्थान के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक सहित विभिन्न पदक और पुरस्कार प्रदान किए गए। दूसरे सत्र में विभिन्न व्याख्यान कक्षों (लेक्चर हॉल) में विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी उपाधियां प्रदान की गईं। यह प्रक्रिया सीनेट पोस्ट-ग्रेजुएट समिति तथा सीनेट अंडर-ग्रेजुएट समिति  के अध्यक्षों के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। दोनों सत्रों के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने का अवसर मिला। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. पवन गोयनका, अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने जीवन से यह सीखा है कि यह 100 मीटर की दौड़ नहीं है, जिसे शुरुआत के कुछ कदमों में ही जीत लिया जाए। यह एक लंबी इंजीनियरिंग परियोजना की तरह है, जिसमें कई बार असफल प्रयास होते हैं, बार-बार सुधार किए जाते हैं और किसी भी चीज़ का पहला संस्करण शायद ही कभी अंतिम होता है। अक्सर, हमारी सबसे बड़ी सीख और प्रगति कठिन परिस्थितियों से ही शुरू होती है।अगर मैं आपको पांच बातें याद रखने के लिए कहूं, तो वे ये हैं—कभी हार मत मानिए, बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने का साहस रखिए, लोगों पर भरोसा कीजिए, कभी यह मत सोचिए कि आप कुछ नया सीखने के लिए बहुत बड़े हो गए हैं, और हमेशा अपने दिल की आवाज़ सुनिए। हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है, जो देश की प्रगति को सभी तक पहुंचाने, प्रतिभा को नेतृत्व में बदलने और संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलने का आह्वान करता है। जब यह सपना साकार होगा, तब आप अपने जीवन और करियर के सबसे महत्वपूर्ण दौर में होंगे। इसलिए, आज जब आप यहां से आगे बढ़ें, तो अपने साथ एक विचार ज़रूर लेकर जाएं। पचास वर्ष बाद जब आप अपने जीवन को पीछे मुड़कर देखेंगे, तो आप स्वयं से एक प्रश्न पूछेंगे—मैंने अपने पीछे कैसी विरासत छोड़ी? मेरी आशा है कि आपका उत्तर सरल और गर्व से भरा होगा—‘मैंने विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया।”आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के कार्यवाहक अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा, “यह आपका दिन है। आपकी डिग्री के पीछे वर्षों की मेहनत, अनगिनत रातों की पढ़ाई, चुनौतियों का सामना और यहां तक पहुंचने का आपका पूरा सफर छिपा है। मैं आपको, आपके परिवारों और उन सभी लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं जिन्होंने हर कदम पर आपका साथ दिया।  जब आप आज इस संस्थान से आगे की दुनिया में कदम रख रहे हैं, तो याद रखिए कि आप जहां भी जाएंगे, अपने साथ आईआईटी कानपुर की पहचान और उसकी गौरवशाली परंपरा को लेकर जाएंगे। आपकी शिक्षा आज समाप्त नहीं हो रही है, बल्कि आज से एक नई शुरुआत हो रही है। ईमानदारी, नवाचार और जीवनभर सीखते रहने के मूल्यों को हमेशा अपने साथ रखिए। उस समाज को कुछ लौटाइए जिसने आप पर विश्वास किया और आपके विकास में योगदान दिया है। अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग उस भारत के निर्माण में कीजिए, जिसका सपना हम सभी देखते हैं। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की ओर से मैं वर्ष 2026 के सभी स्नातकों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।”आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 61 वर्षों में आईआईटी कानपुर ने अनेक पीढ़ियों के विद्यार्थियों को शिक्षित किया है। हर पीढ़ी के सामने अवसर और चुनौतियां अलग-अलग होती हैं, लेकिन जीवन को सार्थक बनाने वाले मूल्य हमेशा एक जैसे रहते हैं

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
राज्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों व सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को किया सम्मानित
छात्रों के अधिक नम्बर से ज्यादा जरूरी है अच्छे संस्कार
विवि दीक्षांत समारोह : एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री,छात्राओं ने मारी बाजी - 92 स्टूडेंट्स को मिलेगी पीए
शहर के 32 केन्द्रो में सकुशल सम्पन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :