होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  98 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, श्रमिक परिवारों को मिला सामाजिक व आर्थिक संबल
 
98 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, श्रमिक परिवारों को मिला सामाजिक व आर्थिक संबल
Updated: 5/14/2026 5:56:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

98 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, श्रमिक परिवारों को मिला सामाजिक व आर्थिक संबल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।श्रम विभाग कानपुर द्वारा गुरुवार को राजकीय आईटीआई ग्राउंड, पांडु नगर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ की कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 98 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 96 हिंदू एवं 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। इस आयोजन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद तथा कन्नौज जनपदों के वर-वधुओं ने सहभागिता की।
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए थे। बोर्ड की योजना के अनुसार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु प्रति लाभार्थी 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। वहीं, सामूहिक विवाह आयोजन व्यय के लिए प्रति जोड़े 15 हजार रुपये की धनराशि आयोजनकर्ता को उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कानपुर नगर रमेश अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर अभिनव जे. जैन तथा अपर श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश जुनैद अहमद सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में वर एवं वधू पक्ष से अधिकतम पांच-पांच परिजनों एवं मित्रों को आमंत्रित करने की व्यवस्था की गई थी। हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संस्कार पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए गए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। विवाहोपरांत प्रत्येक जोड़े को उपहार एवं पांच-पांच किलो मिष्ठान भेंट किया गया। साथ ही सभी अतिथियों के लिए भोजन एवं जलपान की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
करीब दो हजार लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम, शुद्ध पेयजल एवं अस्थायी शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं.
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अपर श्रम आयुक्त कानपुर क्षेत्र प्रदीप कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल, नम्रता सिंह, कुलदीप सिंह, रीमा सिंह, कीर्ति कुरील, नवनीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनपदों के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों एवं श्रम विभाग के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
निजीकरण के विरोध में नगर निगम कर्मचारी लामबंद
आईआईटी ने उभरती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप चार नए ऑनलाइन एम.टेक.कार्यक्रम किए शुरू
चकरपुर मंडी में लगी भीषण आग, 44 दुकाने जलकर राख
डीएम ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 6 कार्मिक मिले अनुपस्थित
निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के हितार्थ हेतु लगी जेल लोक अदालत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :