सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में जारी हुए। सीबीएसई ने कॉपियों की जांच के लिए ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम (लैपटॉप/टैब से चेकिंग) का इस्तेमाल किया। 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चली इन परीक्षाओं में देश भर के लगभग 18.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।
शहर की सोनाक्षी गोयल ने इतिहास रच दिया है। सर्वोदय नगर निवासी सोनाक्षी ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है।
सोनाक्षी ने मुख्य विषयों कला क्षेत्र में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक इन चारों विषयों में सोनाक्षी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक हैं।
सोनाक्षी का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है, नीट परीक्षा रद्द होने की खबरों से वह काफी आहत और नाराज हैं। बोर्ड ने 13 मई को पिछले साल भी रिजल्ट आया था।
- बाक्स
डीपीएस बर्रा के छात्र छात्राओं ने किया नाम रोशन
सीबीएससी इंटर मीडियट का रिजल्ट आते ही दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा के छात्र छात्राएं खुशी से चहक उठे। विद्यालय की मानविकी वर्ग की छात्रा ऐन्द्री चतुर्वेदी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विज्ञान वर्ग की ही छात्रा अमृता अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर मानविकी वर्ग की छात्रा अनुष्का ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रखर गुप्ता ने तीन विषयों तथा 6 विद्यार्थियों ने 2 विषयों में 100 अंक प्राप्त किए।विद्यालय के संस्थापक आलोक मिश्रा प्रो वाइस चेयर पर्सन श्रीमती बंदना मिश्रा, प्रबंध समिति के सदस्य देवव्रत मिश्रा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती मित्रा ने छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।