होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शिलापट्ट को लेकर परमट में सियासी संग्राम, सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
 
शिलापट्ट को लेकर परमट में सियासी संग्राम, सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
Updated: 5/14/2026 12:03:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शिलापट्ट को लेकर परमट में सियासी संग्राम, सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र बुधवार को सियासी उठापटक और भारी बवाल का केंद्र बन गया। विद्यालय के सुंदरीकरण और निर्माण कार्य के शिलापट्ट पर नाम अंकित कराने और श्रेय लेने की होड़ में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पूरे मामले की जांच एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की विधायक निधि से तीन कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं सांसद रमेश अवस्थी की सांसद निधि से एक स्मार्ट क्लास रूम और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है। बताया जा रहा है कि सपा विधायक की ओर से 15 मई को भूमिपूजन की घोषणा की गई थी। इसी बीच सांसद पक्ष की ओर से इंटरनेट मीडिया पर 14 मई को स्मार्ट क्लास के भूमिपूजन का संदेश प्रसारित कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में तनातनी शुरू हो गई। बुधवार को विद्यालय में निर्माण कार्य का शिलापट्ट लगाए जाने की तैयारी थी, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई। सपा कार्यकर्ताओं का दावा था कि निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है, इसलिए शिलापट्ट पर विधायक का नाम होना चाहिए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सरकार की योजनाओं और जनभागीदारी से जुड़ा कार्य बताते हुए विरोध जताया। विवाद धीरे-धीरे उग्र हो गया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जमकर नारेबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप विद्यालय के पास धरने पर बैठ गए। विधायक के पहुंचने के बाद भाजपा समर्थकों की संख्या भी बढ़ गई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ही हालात तब बिगड़ गए जब दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस विधायक अमिताभ बाजपेई को अपने साथ डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के कार्यालय ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही सपा विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और छावनी विधायक मुहम्मद हसन रूमी भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। काफी देर तक चले हंगामे और नारेबाजी के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। एहतियातन विद्यालय परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
स्वच्छ ऊर्जा अपनाने हेतु जन-जागरुकता फैलाने अवादा भारत उदय यात्रा कानपुर पहुंची
अब विदाई के दिन नहीं होगा खाली हाथ, “प्रयास” से उसी दिन मिलेगी पेंशन की सौगात
हैलट हाॅस्पिटल के आसपास क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
पनकी में मजदूरों का हल्ला बोल, सैलरी न बढ़ने पर फैक्टरी पर प्रदर्शन, बोले- मांगें पूरी होने तक काम ठप
17 मई से 12 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :